स्पेन -व्यंजन और शानदार रेस्टोरेंट

Spain food

निकले हैं घूमने, दुनिया भर के व्यंजन

यह कहना मुश्किल है कि इंसान खाने के लिए जीता है, या जीने के लिए खाता है। मगर, एक बात जो सच है और हर घूमने वाला इस बात को मानेगा भी, कि जब हम घूमने के लिए किसी जगह के बारे में सर्च करते हैं, तो सबसे पहले उस जगह के खास और मजेदार खाने के बारे में सोचते हैं। 

स्पेन की बात हो तो पेला वैलेंसियाना, डिश का नाम सबसे ऊपर आता है। इतनी खास है स्पैनिश लोगों को यह डिश कि उन्होंने इसे अपनी नेशनल डिश बना दिया है। सोचिए चावल से बनी यह डिश कैसे वेज और नॉन वेज प्रेमियों के लिए खास बनती है। इसको देख कर मुंह में पानी आ रहा है तो सोचिए खाने में क्या आएगा। इसे और खास बना देगा हनीमून कपल, जब नई नवेली ढूलहन खिलाएगी इसे अपने हमसफर को।

अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आपको जरूर खाना चाहिए पोटैटो ब्रावास जो हैं एक खास  स्पाइसी सॉस में डूबे आलू का स्नैक, जो आपको एक अलग ही अहसास दिलाएंगा। और इसके साथ अगर आप मंगवा लें गाजपाचो, जो एक टमाटर, खीरे, प्याज और शिमला मिर्च से बना ठंडा सूप है, एक बहुत ही खास सूप जो अपने कभी नहीं पिया होगा। मुझे तो मज़ा आया शायद आपको भी पसंद आए। 

स्पेन की लोगों को मांस और मछली खाना भी बहुत ज्यादा पसंद है। हरी सब्जियों के साथ मिलते हैं जब कुछ खास मसालें, तो बनता है ऐसा जायका, जिसे खातें हैं बार, मगर जिंदगी भर जुबान पे रहता है वो स्वाद। यूं तो स्पेन में हजारों वयंजन हैं, मेगर सबसे खास हैं, ऐसिटुनस, ओलीवा, बोकाडिलो डी कैलामरेस, काराकोल्स, चुरोस, एन्सेलाडिला रुसा, गज़्पाचो आंदालुज़, पटैट्स ब्रेवास, टॉर्टिला डे पेटाटस और सेपिया कॉन अलियोली। अगर स्पेन जाएं तो जरूर ट्राई करें। अभी भी मुंह में पानी नहीं आया तो चेक करवाएं कहीं करोना के संकेत तो नहीं। 

रेस्टोरेंट्स की बहार

अब जब हमने छेड़ दिए हैं ज़ुबान के सेंसर तो अब जानना चाहेंगे की आखिर यह मिलते कहाँ हैं। तो चलो चलते हैं, कुछ रेस्टोरेंट्स की तरफ, इनमें से कुछ में खाना खाने और मन मोहक नाच देखने और गाने सुनने का सौभाग्य मुझे भी मिला है। तो कुछ अपनी जुबान का स्वाद और कुछ जो वहाँ सुना उसके कुछ अंश बता रही हूं। 

Sablimotion restaurant spain

यूं तो स्पेन के हर शहर की अपनी कुछ खास है बात, मगर इनमें सबसे ऊपर हैं क्लास इंटीरियर और महंगे होटलों के शौकीन लोगों के लिए खास बनाया गया सब्लीमोशन रेस्टोरेंट, दुनिया का सबसे महंगा रेस्टोरेंट। यहां एक वक्त के खाने का खर्च प्रति व्यक्ति 2000 डॉलर यानि भारतीय मुद्रा में करीब 1 लाख 45 हज़ार तक होता है। क्या अब भी जाना चाहेंगे वहाँ। या मेरी तरह बस तरसती नजरों से इसे छोड़ चलेंगे “बोदेगा कासा मोंटाना, ला पेपरडेला, पैलेस फेसोल, क्यू डी बरेला, ला पेपिका” आदि में। 

Sablimotion restaurant view

हर रेस्टोरेंट में स्पेन के सभी व्यंजन मिल जाएंगे मगर आप जरूर चखें उस जगह की एक या दो खास डिश जिसे शेफ बनाते हैं अपने ही अंदाज़ में। 

स्पेन - आइये खोजे रहने की जगह

स्पेन - आइये खोजे रहने की जगह

वैसे तो स्पेन के हर शहर की अपनी ही एक खासियत है। स्पेन में, कहीं है रेगिस्तान की सफारी, तो कहीं शहरों की ऊंची लंबी इमारतें, कहीं बीच की हवाएं, और कहीं पहाड़ों की बर्फीली फिजाएं। आप को हर किस्म का वातावरण यहाँ मिलेगा। मगर, दो खास डेस्टिनेशंस हैं, जिनकी यहाँ हम बात करेंगे। समुंदरी आइलैंड का बादशाह – इबिसा

स्पेन - एक आकर्षणों का देश

स्पेन - एक आकर्षणों का देश

स्पेन में आपको अपनी छुट्टियों को रंगीन इंद्रधनुष के रंगों से संजोने का भरपूर मौका मिलेगा। यहाँ आपको स्पेन के अतीत से रूबरू कराने के लिए भव्य महल, विश्व भर में मशहूर कैथेड्रल, गुगेनहाइम संग्रहालय और एल कैमिनो के इतिहासिक रास्ते मिलेंगे। साथ ही आप आनंद ले सकते हैं मॉडर्न अंदाज में थिरकती यहाँ की विश्वभर में मशहूर पूल पार्टियाँ, धूप में नहाते समुंदरी बीच, फ्लेमेंको डांसर की दिल को छू जाने वाली मास्टर स्टांपिंग। इन आकर्षणों से यहाँ के अतीत की छलक को देखते हुए आप स्पेन की आत्मा को महसूस कर सकते हैं।

स्पैनिश लाइफस्टाइल – कुछ खास है बात

स्पैनिश लाइफस्टाइल – कुछ खास है बात

जिसकी संस्कृति ही जीवंत हो, वहाँ के लोग तो होंगे ही खुशमिज़ाज। स्पैनिश लोग सिखाते हैं, दुनिया को, जीवन को पूरी तरह से जीना। ये लोग जल्दबाजी में नहीं बल्कि अच्छी तरह और शांति से काम करना पसंद करते हैं। यहाँ के लोग खुले दिल के और पड़े लिखे हैं, आखिर यूं ही तो नहीं है इनकी औसत उम्र 82 साल और लिटरेसी रेट 98%।

खूबसूरत देश मैं दिलकश वेश – स्पेन

खूबसूरत देश मैं दिलकश वेश – स्पेन

पहनावा या कहें उसे पहचान अपनी समुंदरी तेज फिजाओं से तरोताजा करते स्पेन के हों बीच या महंगे और आर्टिस्टिक रेस्टोरेंट की स्वादिष्ट सजी डिशिस, आपको उनका आनंद लेने के लिए दिखना होगा उनसे भी खूबसूरत। आखिर आपके कपड़े ही तो आपकी पहचान बनाते हैं। क्या पहनें क्या छोड़ेंयूं तो हर टूरिस्ट को आज़ादी होती है कि वो जो चाहे वो पहनें, मगर स्पेन की बात कुछ निराली हैं!

जैसलमेर – रेगिस्तान का सुनहरा शहर

जैसलमेर – रेगिस्तान का सुनहरा शहर

अक्टूबर से मार्च के बीच यहाँ आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ, वातानुकूल टेंट में कैंपिंग का आनद ले सकते हैं। साथ में मिले अगर रेगिस्तान के जहाज पर सैर, यानी कैमल सफारी या फिर, जीप में मीलों सुनहरे रेगिस्तान की सैर, तो बात ही क्या है! सबसे आकर्षक है, जैसलमेर का किला। इस विशाल पहाड़ी किले के पीछे है, अलंकृत महाराजा का महल और जटिल नक्काशीदार जैन मंदिर। सुनहरे रंग के जुरासिक बलुआ पत्थर से बना यह किला सुनहरी रेत के महल जैसा दिखता है

लहरिया - रेगिस्तान में बहती रंग

लहरिया - रेगिस्तान में बहती रंग

इसका मॉडर्न अवतार भी निराला है, कहीं घाघरे से निकल कर पहुंच गया यह लहंगों, सूटों और ड्रेसेस पर और कहीं राजस्थान के राजाओं की पगड़ियों से खुल के सज गया यह स्कार्फ और स्टोल पर। बदलते फैशन के साथ लहरिया ने भी अपना स्वरूप बदला है।कहते हैं, अगर आप राजस्थान आए और आपने लहरिया न खरीदा तो आपकी यात्रा पूरी नहीं समझी जाती। उदयपुर और जैसलमेर की मनमोहक दुनिया आपको पहले ही बुला चुकी है और उसमें घुलती यह रंगों की लहर। अब किस का इंतजार, पधारो मारे देश