जिसकी संस्कृति ही जीवंत हो, वहाँ के लोग तो होंगे ही खुशमिज़ाज। स्पैनिश लोग सिखाते हैं, दुनिया को, जीवन को पूरी तरह से जीना। ये लोग जल्दबाजी में नहीं बल्कि अच्छी तरह और शांति से काम करना पसंद करते हैं। यहाँ के लोग खुले दिल के और पड़े लिखे हैं, आखिर यूं ही तो नहीं है इनकी औसत उम्र 82 साल और लिटरेसी रेट 98%।
खूबसूरत देश मैं दिलकश वेश – स्पेन

खूबसूरत देश मैं दिलकश वेश – स्पेन

पहनावा या कहें उसे पहचान अपनी समुंदरी तेज फिजाओं से तरोताजा करते स्पेन के हों बीच या महंगे और आर्टिस्टिक रेस्टोरेंट की स्वादिष्ट सजी डिशिस, आपको उनका आनंद लेने के लिए दिखना होगा उनसे भी खूबसूरत। आखिर आपके कपड़े ही तो आपकी पहचान बनाते हैं। क्या पहनें क्या छोड़ेंयूं तो हर टूरिस्ट को आज़ादी होती है कि वो जो चाहे वो पहनें, मगर स्पेन की बात कुछ निराली हैं!

स्पेन - आइये खोजे रहने की जगह

स्पेन - आइये खोजे रहने की जगह

वैसे तो स्पेन के हर शहर की अपनी ही एक खासियत है। स्पेन में, कहीं है रेगिस्तान की सफारी, तो कहीं शहरों की ऊंची लंबी इमारतें, कहीं बीच की हवाएं, और कहीं पहाड़ों की बर्फीली फिजाएं। आप को हर किस्म का वातावरण यहाँ मिलेगा। मगर, दो खास डेस्टिनेशंस हैं, जिनकी यहाँ हम बात करेंगे। समुंदरी आइलैंड का बादशाह – इबिसा

स्पेन -व्यंजन और शानदार रेस्टोरेंट

स्पेन -व्यंजन और शानदार रेस्टोरेंट

यह कहना मुश्किल है कि इंसान खाने के लिए जीता है, या जीने के लिए खाता है। मगर, एक बात जो सच है और हर घूमने वाला इस बात को मानेगा भी, कि जब हम घूमने के लिए किसी जगह के बारे में सर्च करते हैं, तो सबसे पहले उस जगह के खास और मजेदार खाने के बारे में सोचते हैं। स्पेन की बात हो तो पेला वैलेंसियाना, डिश का नाम सबसे ऊपर आता है। इतनी खास है स्पैनिश लोगों को यह डिश कि उन्होंने इसे अपनी नेशनल डिश बना दिया है।

स्पेन - एक आकर्षणों का देश

स्पेन - एक आकर्षणों का देश

स्पेन में आपको अपनी छुट्टियों को रंगीन इंद्रधनुष के रंगों से संजोने का भरपूर मौका मिलेगा। यहाँ आपको स्पेन के अतीत से रूबरू कराने के लिए भव्य महल, विश्व भर में मशहूर कैथेड्रल, गुगेनहाइम संग्रहालय और एल कैमिनो के इतिहासिक रास्ते मिलेंगे। साथ ही आप आनंद ले सकते हैं मॉडर्न अंदाज में थिरकती यहाँ की विश्वभर में मशहूर पूल पार्टियाँ, धूप में नहाते समुंदरी बीच, फ्लेमेंको डांसर की दिल को छू जाने वाली मास्टर स्टांपिंग। इन आकर्षणों से यहाँ के अतीत की छलक को देखते हुए आप स्पेन की आत्मा को महसूस कर सकते हैं।