स्पेन - आइये खोजे रहने की जगह

Spain Hotels

वैसे तो स्पेन के हर शहर की अपनी ही एक खासियत है। स्पेन में,

कहीं है रेगिस्तान की सफारी, तो कहीं शहरों की ऊंची लंबी इमारतें, कहीं बीच की हवाएं, और कहीं पहाड़ों की बर्फीली फिजाएं। 

आप को हर किस्म का वातावरण यहाँ मिलेगा। मगर, दो खास डेस्टिनेशंस हैं, जिनकी यहाँ हम बात करेंगे। 

समुंदरी आइलैंड का बादशाह – इबिसा 

चाहे आपको परिवार संग शांत छुट्टियों का लेना हो आनंद या प्रेमी जोड़े को चाहिए हो कुछ एकांत के पल, इबीसा आइलैंड के ये होटल्स हर चीज का रखते हैं ख्याल। स्पेन का सबसे ज्यादा घूमा जाने वाले इस द्वीप में, वैसे तो हर तरह के बजट के हिसाब से होटल्स और रिजॉर्ट्स मिल जाते हैं। पर सबसे लोकप्रिय हैं, यूरोस्टार्स इबिसा, होटल पेटुनिया, सिक्स सेंसिस और एगुआस इबिसा। ये सभी होटल्स, मॉडर्न आर्किटेक्चर के हिसाब से बनाए गए बीच फेसिंग होटल्स हैं। इनके अपने खास शेफ आपके इस रिलैक्सिंग सफर को अपने स्वादिष्ट व्यंजनों से जीवंत कर देते हैं। 

Urostar ibisa hotel spain

मगर, आज हम खास बात करेंगे यूरोस्टार्स इबिसा होटल की। जहाँ हमें मौका मिला अपने हनीमून के दौरान रहने का। यहाँ के बीच फेसिंग रूम से हमें दिखा समुंद्री लहरों से जुड़ता सूरज का डूबना। इस जगह को और मनमोहक बनाया था कैलेटा पूल बार ने जहाँ अक्सर हमारी शामें बीती। हाथों में हमसफर का हाथ, सामने से आती समुंदरी हवाएं, उससे जुड़ा स्विमिंग पूल और इस आनंद मई शाम में शेफ के खास अंदाज़ में पेश किया गया ‘पेला वैलेंसियाना’।

क्या अब भी आपकी सोच की गहराइयों में उस दिल को छू जाने वाले दृश्य को देखने की लालसा नहीं हुई। तो चलो अब बात करते हैं और एक खास जगह की जो है,

फुटबॉल का मक्का, बार्सिलोना

इस मॉडर्न शहर में हम सलाह देते हैं, तीन खास होटल्स की, होटल एस बी डायगोनल, हिल्टन और होटल आर्ट्स की। मगर, रुकिए, जिसमें हम रुके उसका नाम नहीं जानना चाहेंगे। वैसे तो एक तरफ पहाड़ी और दूसरी और समंदर, बार्सिलोना को एक आकर्षित शहर बनाता है। मगर, 'होटल आर्ट्स’ की बात ही कुछ और है। ये 44 मजीलों का होटल, आपको मानो पूरे शहर से मिलवाता है। समंदर के पास होने की वजह से ये और भी मनमोहक दृश्य पेश करता है। यहाँ हमें रहने को मिला तीसवें फ्लोर पर। मनमुग्ध, हम दीन दुनिया से दूर जैसे बादलों से बातें कर रहे हों। 

Golden fish art view

समुंदर का दिल छूने वाला दृश्य और प्यार और खूबसूरती से सजाई गई डिशिस ने तो हमारे हनीमून को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। बढ़िया रेस्टोरेंट, खूबसूरत स्विमिंग पूल जहाँ लेते हैं अंग्रेज सन बाथ का मज़ा और इस को चार चांद लगाता गोल्डन फिश नाम का आर्ट पीस जिसे खास तौर पे बबनाया गया था, फ्रैंक गहरी द्वारा, 1992 के ओलंपिक्स के लिए। इस पांच सितारे वाले होटल में 6 रेस्टोरेंट हैं, हालांकि हम सिर्फ दो में ही जा पाए, समय ही कहाँ था। लेकिन अगर आप इस होटल में जाते हैं तो इसके तैंतालीसवे फ्लोर पर बने सपा में जरूर जाएं। एक यादगार अनुभव रहेगा, जो हमें तो आज भी याद है।

तो चलें स्पेन

अब और मत सोचिए और तुरंत बैठें अपने परिवार के साथ और बुक करवा लें, इस साल की सबसे अच्छी, यादगार, मनमोहक और शानदार डेस्टिनेशन के होटल्स। याद करेंगे हमें, वहाँ पहुंचने और मस्ती भरे पलों को एन्जॉय करने के लिए।

स्पेन -व्यंजन और शानदार रेस्टोरेंट

स्पेन -व्यंजन और शानदार रेस्टोरेंट

यह कहना मुश्किल है कि इंसान खाने के लिए जीता है, या जीने के लिए खाता है। मगर, एक बात जो सच है और हर घूमने वाला इस बात को मानेगा भी, कि जब हम घूमने के लिए किसी जगह के बारे में सर्च करते हैं, तो सबसे पहले उस जगह के खास और मजेदार खाने के बारे में सोचते हैं। स्पेन की बात हो तो पेला वैलेंसियाना, डिश का नाम सबसे ऊपर आता है। इतनी खास है स्पैनिश लोगों को यह डिश कि उन्होंने इसे अपनी नेशनल डिश बना दिया है।

स्पेन - एक आकर्षणों का देश

स्पेन - एक आकर्षणों का देश

स्पेन में आपको अपनी छुट्टियों को रंगीन इंद्रधनुष के रंगों से संजोने का भरपूर मौका मिलेगा। यहाँ आपको स्पेन के अतीत से रूबरू कराने के लिए भव्य महल, विश्व भर में मशहूर कैथेड्रल, गुगेनहाइम संग्रहालय और एल कैमिनो के इतिहासिक रास्ते मिलेंगे। साथ ही आप आनंद ले सकते हैं मॉडर्न अंदाज में थिरकती यहाँ की विश्वभर में मशहूर पूल पार्टियाँ, धूप में नहाते समुंदरी बीच, फ्लेमेंको डांसर की दिल को छू जाने वाली मास्टर स्टांपिंग। इन आकर्षणों से यहाँ के अतीत की छलक को देखते हुए आप स्पेन की आत्मा को महसूस कर सकते हैं।

स्पैनिश लाइफस्टाइल – कुछ खास है बात

स्पैनिश लाइफस्टाइल – कुछ खास है बात

जिसकी संस्कृति ही जीवंत हो, वहाँ के लोग तो होंगे ही खुशमिज़ाज। स्पैनिश लोग सिखाते हैं, दुनिया को, जीवन को पूरी तरह से जीना। ये लोग जल्दबाजी में नहीं बल्कि अच्छी तरह और शांति से काम करना पसंद करते हैं। यहाँ के लोग खुले दिल के और पड़े लिखे हैं, आखिर यूं ही तो नहीं है इनकी औसत उम्र 82 साल और लिटरेसी रेट 98%।

खूबसूरत देश मैं दिलकश वेश – स्पेन

खूबसूरत देश मैं दिलकश वेश – स्पेन

पहनावा या कहें उसे पहचान अपनी समुंदरी तेज फिजाओं से तरोताजा करते स्पेन के हों बीच या महंगे और आर्टिस्टिक रेस्टोरेंट की स्वादिष्ट सजी डिशिस, आपको उनका आनंद लेने के लिए दिखना होगा उनसे भी खूबसूरत। आखिर आपके कपड़े ही तो आपकी पहचान बनाते हैं। क्या पहनें क्या छोड़ेंयूं तो हर टूरिस्ट को आज़ादी होती है कि वो जो चाहे वो पहनें, मगर स्पेन की बात कुछ निराली हैं!

जैसलमेर – रेगिस्तान का सुनहरा शहर

जैसलमेर – रेगिस्तान का सुनहरा शहर

अक्टूबर से मार्च के बीच यहाँ आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ, वातानुकूल टेंट में कैंपिंग का आनद ले सकते हैं। साथ में मिले अगर रेगिस्तान के जहाज पर सैर, यानी कैमल सफारी या फिर, जीप में मीलों सुनहरे रेगिस्तान की सैर, तो बात ही क्या है! सबसे आकर्षक है, जैसलमेर का किला। इस विशाल पहाड़ी किले के पीछे है, अलंकृत महाराजा का महल और जटिल नक्काशीदार जैन मंदिर। सुनहरे रंग के जुरासिक बलुआ पत्थर से बना यह किला सुनहरी रेत के महल जैसा दिखता है

लहरिया - रेगिस्तान में बहती रंग

लहरिया - रेगिस्तान में बहती रंग

इसका मॉडर्न अवतार भी निराला है, कहीं घाघरे से निकल कर पहुंच गया यह लहंगों, सूटों और ड्रेसेस पर और कहीं राजस्थान के राजाओं की पगड़ियों से खुल के सज गया यह स्कार्फ और स्टोल पर। बदलते फैशन के साथ लहरिया ने भी अपना स्वरूप बदला है।कहते हैं, अगर आप राजस्थान आए और आपने लहरिया न खरीदा तो आपकी यात्रा पूरी नहीं समझी जाती। उदयपुर और जैसलमेर की मनमोहक दुनिया आपको पहले ही बुला चुकी है और उसमें घुलती यह रंगों की लहर। अब किस का इंतजार, पधारो मारे देश