फैशन और पेरिस, मानो एक दूसरे के लिए ही बनें हैं। इसलिए आप यहाँ जो पहनेंगे वो ही आपका और इस शहर का स्टाइल बन जाएगा। मन में जो आए वो पहनें, स्कर्ट हो या मिनी स्कर्ट, हाई नेक या हो हॉल्टर, जींस हो चाहे शॉर्ट्स, बस मौसम का रहे ख़्याल, बाकी है बस इस छोटे से मन का विश्वास।आपकी फ्लाइट, रन वे पर कर रही है आपका इंतज़ार। बस अब और देर ना करें, और पकड़ लीजिए पेरिस की फ्लाइट्स।
पेरिस के सामाजिक रीति-रिवाज

पेरिस के सामाजिक रीति-रिवाज

पेरिस है इश्क़ का शहर और यहाँ सभी लोग मिलनसार हैं। कहते हैं ना, अगर आप समझना चाहते हैं किसी शहर को तो पहले वहाँ के रीति–रिवाज और लोगों को जाने। पेरिस तो वैसी भी बाहें फैलाए आपका स्वागत करने को हमेशा तयार रहता है। यदि आप पेरिस का ठीक से अनुभव करना चाहते हैं और समझना चाहते हैं कि वहाँ के लोग कैसे हैं, तो आपको एफिल टॉवर पर जाने के अलावा और कुछ भी करने की आवश्यकता है। आपको स्थानीय आदतों और संस्कृति के बारे में जानने की जरूरत है।

पेरिस क्या खाएं और कहाँ रहें

पेरिस क्या खाएं और कहाँ रहें

यूं तो लंबी है लिस्ट डिशिस की यहाँ, मगर कुछ ऐसे बेकरी या अन्य खान पान की हैं चीज़ें यहाँ जो मन की गहराईयों को छू लेती हैं, जिन्हें आप किसी हाल में छोड़ नहीं सकते। इनमें सबसे ऊपर आता है, क्रोइसैन जो है सस्ता, मगर अविस्मरणीय।। चाहे हो कॉफी के साथ, या खाली क्रोइसैन, हर रूप में यह आपके दिल को छू जाएगा। अब जब आपका मन हो रहा है विचलित और पंख लगा कर उड़ने की कर रहें हैं आप तैयारी, तो बता दें आपको की कहाँ मिलेगा आपको अतिथि देवो भव: सा स्वागत और कहाँ मिलेगा राजसी ठाठ बाठ।

पेरिस – इश्क और मोहोब्त का सफ़र

पेरिस – इश्क और मोहोब्त का सफ़र

जब आप प्यार में हों या प्यार में रहना चाहते हैं तो पेरिस से बेहतर और कोई शहर नहीं। चाहे ठंड हो या गर्मी, दिन हो या रात, बरसात हो या धूप, पेरिस अविश्वसनीय रूप से रोमांटिक है और इसे अकेले नहीं बल्कि किसी खास के साथ साझा किया जाना चाहिए।यदि हो रही है हनीमून की तैयारी, तो क्यों ना पेरिस से करें अपने प्यार भरे सफ़र की शुरुआत। जाना हो फैमिली ट्रिप पर या फिर दोस्तों संग मस्ती का हो प्लान, पेरिस हो सकता है आपके छुट्टियों का वो कभी न भूलने वाला स्थान।