खूबसूरत देश मैं दिलकश वेश – स्पेन

Spain fashion

पहनावा या कहें उसे पहचान

अपनी समुंदरी तेज फिजाओं से तरोताजा करते स्पेन के हों बीच या महंगे और आर्टिस्टिक रेस्टोरेंट की स्वादिष्ट सजी डिशिस, आपको उनका आनंद लेने के लिए दिखना होगा उनसे भी खूबसूरत। आखिर आपके कपड़े ही तो आपकी पहचान बनाते हैं। 

क्या पहनें क्या छोड़ें

यूं तो हर टूरिस्ट को आज़ादी होती है कि वो जो चाहे वो पहनें, मगर स्पेन की बात कुछ निराली है। यहाँ आपको अपने बेस्ट आउटफिट्स, ड्रेसेस, जूते, सैंडल्स, हैट्स,बैंगल्स और बहुत कुछ लिजाना होगा। नहीं तो आप अपने आप को दूसरों से कम पाएंगे। लेडीज के पहनावे के लिए तो यह परियों के देश से कुछ कम नहीं। जितना हो सके उतने खूबसूरत दिखने के लिए तैयार हो जाएं। 

यह गोआ या बाली के बीच नहीं, जो पहनी शॉर्ट्स, टी शर्ट, सैंडल या चप्पल और निकल पड़े। चाहे हो यहाँ के लोकल लोग या टूरिस्ट्स, हर औरत मिलेगी आपको फ्लोरल मिडीज़, हॉल्टर नेक्स और डिजाइनर मिनीज़ में। मर्दों को भी यहाँ आप देखेंगे खूबसूरत डिजाइनर, कलरफुल शॉर्ट्स, शर्ट्स और जींस में। सोच में पड़ गए, करनी पड़ेगी शॉपिंग, अब आएगा मज़ा। बैकग्राउंड में सूरज की किरणें और समंदर आलिशान, इस में जुड़े जब आपकी दिल की धड़कन बंद करती आपकी ड्रेस। सोचिए क्या दोस्तों को जलाने वाली तस्वीरें संजो कर लाएंगे आप अपने साथ।

रात को होता है, स्पेन जवां 

Long gown and halter player dress

लुक्स से कर देती हैं, औरतों की खूबसूरत, डैशिंग, स्मार्ट, ड्रेसेस यहाँ। करें हम रात की बात तो कैसा रहेगा एक लौंग गाउन, या हॉल्टर फ्लेयर ड्रेस। रंग चाहे जो भी हो, चाहे बने हों फूल, बस याद रखिएगा, की आप को दिखना है सबसे खूबसूरत और कूल।

इबिसा की शानदार रातें

Short strings dresses for night in spain

इबिसा तो है ही एक पार्टी डेस्टिनेशन और यहाँ आप दिल खोल के सेक्सी, शॉर्ट, स्ट्रिंग्स पहने। अगर आपको दिखना है स्टाइलिश तो पहन सकती हैं, सिंगल कलर लौंग गाउन्, जो दिखाएंगे आपका स्टाइल स्टेटमेंट।

बार्सिलोना का ट्रेडिशनल लुक

Barsilona traditional dresses



अगर पसंद है आपको लोकल स्टाइलिश स्पैनिश स्वपन सुंदरियों की तरह तो आप पहन सकती हैं स्पेन की ट्रेडिशनल ड्रेसेस। बार्सिलोना का अंदाज़ अपना और उस के ऊपर आपकी अदा। सोच के ही दिल में खलबली सी मच रही है। आखिर कब जाएंगे हम वहाँ।

फिर न कहना बताया नहीं 

चर्च मे छोटे कपड़े पहन कर न जाएं। स्पेन के लोग वैसे तो मॉडर्न खयाल के लोग हैं, लेकिन चर्च मे पहनी जाने वाली ड्रेसेस को लेकर अभी भी कंजर्वेटिव हैं। स्पेन के अंदरूनी इलाकों में शॉर्ट्स पहनते ही आप पर लग जाता है टूरिस्ट का स्टैंप, और फिर जानते हैं, कैसे लूटा जाता है अनजान टूरिस्ट्स को बढा के दाम।

अगर आप वहाँ कार हायर करके खुद चलाने की सोच रहे हैं, तो आप को बता दें कि सैंडल्स और चप्पल में गाड़ी चलाना स्पेन में अपराध है। एक जरूरी बात औरतो और खास तौर पे आदमियों के लिए, स्पेन के लोगों को जूते बहुत पसंद हैं और अगर आपके जूते गंदे हैं, तो अरमानी का सूट भी उनको इंप्रेस नहीं कर पाएगा।

अब तक तो समझ गए होंगे आप

तो याद रहे शॉर्ट्स सिर्फ बीच पर, और शहर के लिए ड्रेसेस। भरकर, कर लीजिए पैक समान, स्पेन की कभी न भूल पाने वाली छुट्टियों के लिए। बस याद रहे मौसम के अनुसार जैकेट्स, हैट्स, रेन कोट्स ले जाना ना भूलें। यूं तो आप समझदार हैं, पर फिर भी मैंने सोचा, कहीं बाद में कहें बताया नहीं।

image widget

Barsilona traditional dresses image widget

स्पैनिश लाइफस्टाइल – कुछ खास है बात

स्पैनिश लाइफस्टाइल – कुछ खास है बात

जिसकी संस्कृति ही जीवंत हो, वहाँ के लोग तो होंगे ही खुशमिज़ाज। स्पैनिश लोग सिखाते हैं, दुनिया को, जीवन को पूरी तरह से जीना। ये लोग जल्दबाजी में नहीं बल्कि अच्छी तरह और शांति से काम करना पसंद करते हैं। यहाँ के लोग खुले दिल के और पड़े लिखे हैं, आखिर यूं ही तो नहीं है इनकी औसत उम्र 82 साल और लिटरेसी रेट 98%।

स्पेन - आइये खोजे रहने की जगह

स्पेन - आइये खोजे रहने की जगह

वैसे तो स्पेन के हर शहर की अपनी ही एक खासियत है। स्पेन में, कहीं है रेगिस्तान की सफारी, तो कहीं शहरों की ऊंची लंबी इमारतें, कहीं बीच की हवाएं, और कहीं पहाड़ों की बर्फीली फिजाएं। आप को हर किस्म का वातावरण यहाँ मिलेगा। मगर, दो खास डेस्टिनेशंस हैं, जिनकी यहाँ हम बात करेंगे। समुंदरी आइलैंड का बादशाह – इबिसा

लहरिया - रेगिस्तान में बहती रंग

लहरिया - रेगिस्तान में बहती रंग

इसका मॉडर्न अवतार भी निराला है, कहीं घाघरे से निकल कर पहुंच गया यह लहंगों, सूटों और ड्रेसेस पर और कहीं राजस्थान के राजाओं की पगड़ियों से खुल के सज गया यह स्कार्फ और स्टोल पर। बदलते फैशन के साथ लहरिया ने भी अपना स्वरूप बदला है।कहते हैं, अगर आप राजस्थान आए और आपने लहरिया न खरीदा तो आपकी यात्रा पूरी नहीं समझी जाती। उदयपुर और जैसलमेर की मनमोहक दुनिया आपको पहले ही बुला चुकी है और उसमें घुलती यह रंगों की लहर। अब किस का इंतजार, पधारो मारे देश

स्पेन -व्यंजन और शानदार रेस्टोरेंट

स्पेन -व्यंजन और शानदार रेस्टोरेंट

यह कहना मुश्किल है कि इंसान खाने के लिए जीता है, या जीने के लिए खाता है। मगर, एक बात जो सच है और हर घूमने वाला इस बात को मानेगा भी, कि जब हम घूमने के लिए किसी जगह के बारे में सर्च करते हैं, तो सबसे पहले उस जगह के खास और मजेदार खाने के बारे में सोचते हैं। स्पेन की बात हो तो पेला वैलेंसियाना, डिश का नाम सबसे ऊपर आता है। इतनी खास है स्पैनिश लोगों को यह डिश कि उन्होंने इसे अपनी नेशनल डिश बना दिया है।