
जीने का असली मज़ा
जिसकी संस्कृति ही जीवंत हो, वहाँ के लोग तो होंगे ही खुशमिज़ाज। स्पैनिश लोग सिखाते हैं, दुनिया को, जीवन को पूरी तरह से जीना। ये लोग जल्दबाजी में नहीं बल्कि अच्छी तरह और शांति से काम करना पसंद करते हैं। यहाँ के लोग खुले दिल के और पड़े लिखे हैं, आखिर यूं ही तो नहीं है इनकी औसत उम्र 82 साल और लिटरेसी रेट 98%। यह लोग दूसरों से जलते नहीं हैं बल्कि अपना अधिकांश समय जानबूझकर, दुनिया और अपने आसपास के लोगों की सराहना करने में लगाते हैं। स्पेन में, लोग मजे से, अलग–अलग व्यंजनों का स्वाद चखते हैं और जीवंत गांवों और आकर्षक शहरों में घूमने के शौकीन होते हैं।
चाहे हो दिन का मध्य या चाहे हो रात,
स्पैनिश लोग जीतें हैं दिल खोल कर हर बात।
स्पेन के लाइफस्टाइल का अभिन्न अंग है यहाँ के मुहल्लों की सड़कें। कल्पना कीजिए आधी रात को आप होटल से निकलें और यहाँ के लोकल लोग, अपने ब्लॉक के आसपास टहल रहे हों, फुटपाथ पर चेकर्स खेलते बुजुर्ग और प्लाजा में बाहर मस्ती करते किशोर। स्पेन में, हर तरंह की कला, वास्तुकला, साहित्य, व्यंजन और इतिहास का अनुभव और आनंद लेने के लिए एक बहुमूल्य खजाना है।
संस्कृति में परिवार का महत्त्व
स्पेन में सभी परिवार एक साथ मिल जुल कर रहते हैं। आम तौर पर यह परिवार मिलनसार, स्वागत करने वाले और मस्ती से भरे होते हैं। कई परिवार लंच और डिनर दोनों एक साथ मिल बैठ कर खाते हैं। सांप्रदायिक भोजन और पार्टियों से इनका जीवन जीवंत हो जाता है, और यह लोग मस्ती में थोड़ा शोर शराबा भी करते हैं। दुनिया के बाकी देशों की तरह औरतों का रोल यहाँ भी बदल रहा है और औरतें जो पहले केवल घर संभालती थी अब एक सर्वे के मुताबिक यहाँ 40 प्रतिशत बिजनेस औरतें ही संभाल रही हैं।
ज़्यादातर छोटे परिवार शहर से दूर गांव में रहते हैं, बड़े से मकान और सुंदर गार्डन के साथ। पर शहरों में बाकी देशों की तरह यहाँ भी अधिकांश लोग फ्लैटों में बंधे हुए रहते हैं।
पार्टियों और मस्ती की ज़िन्दगी

जीने का असली मज़ा तो स्पेन के लोग लेते हैं। सुबह से शाम काम और फिर रात में पार्टी। स्टाइलिश अंदाज़, दिलकश पहनावे और जायके से भरे स्वादिष्ट खाने के साथ होती है, वाइन की बहार। आखिर और क्या चाहिए जिंदगी से। शाम से ही स्पेन के सभी बार्स, डिस्कोथिक्स, रेस्टोरेंट्स, लाइव और धमाकेदार म्यूजिक के साथ एक आनन्दमय शाम की शुरआत करते हैं। यहाँ के लोग मोबाइल से ज्यादा कारों पर पैसा लगाते हैं। मानो जैसे खुशी से जीने का एक भी पल ये लोग छोड़ना नहीं चाहते हों।
खेल हैं इनके जीवन का अभिन्न अंग
वैसे तो यहाँ फुटबाल का प्रेम अपनी चरम सीमा पर पूरा साल रहता है, और नेशनल टीम को बहुत सपोर्ट मिलती है, मगर जब बार्सिलोना और मेड्रिड की टीमों का मुकाबला हो तो मानो जैसे दोनो शहर बंद ही हो जाते हैं। हर तरफ फुटबॉल ही छाया होता है।
बुल फाइटिंग है स्पेन का दूसरा प्यार। खतरनाक और रोंगटे खड़े करने वाला यह खेल दुनिया भर में केवल यहीं इतनी उत्तेजना और गर्मजोशी से खेला और देखा जाता है। जरा सोचे तो सही, एक 400 पाउंड का खूंखार, गुस्से से भरा सांड यदि आपके पीछे पड़ जाए तो आपका क्या हाल होगा। यदि यह पढ़ कर सांसे थमने लगी हैं तो सोचिए उस एक्साइटमेंट के बारे मे जब आप वहाँ दर्शकों के बीच बैठकर लाइव इसे देखेंगे।
त्योहारों का देश

दुनिया में भारत के बाद यदि किसी देश में त्यहारों को हर्ष और उल्हास से मनाया जाता है तो वह है, स्पेन। वैसे तो यहाँ बहुत से त्योहार मनाए जाते हैं, मगर ला टोमाटिना स्पेन का एक बहुत बड़ा त्योहार है, जो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। इस टमाटर के मस्ती भरे युद्ध को हर साल अगस्त में आयोजित किया जाता है, और लोग हर साल लगभग 1,50,000 टमाटर एक दूसरे पर फेंकते हैं। देखिए जरा इस नजारे को। तो करवादें टिकट बुक।
एक खास बात – टच एंड एक्सप्रेस
स्पेनिश संस्कृति में, लोग एक दूसरे के करीब खड़े होते हैं और बातचीत करते समय अक्सर एक दूसरे को हाथ पर छूते हैं। स्पेनवासी अक्सर अपनी बात का समर्थन करने के लिए हाथ के इशारों और चेहरे के भावों का उपयोग करते हैं। वे अक्सर बात को गरमजोशी से करते हैं, शायद इसलिए ये लोग जोर से बोलते और हस्ते हैं। तो घबराना मत जब कोई स्पेनिश एक दूसरे से या फिर आपसे ही क्यों ना बात कर रहा हो।
करनी हो मस्ती तो टिकट बुक करें जल्दी
प्राचीन रोम की संस्कृति पर आधारित यह देश हमेशा से कुछ खास रहा है। चाहे पुराने युद्ध हों या आज की मॉडर्न जीवन शैली, ये लोग मस्ती और जोश से भरे हुए रहते हैं।
जानना हो सैपनिश लोगों का रहन सहन और कुछ-कुछ अंदर की बात तो खोलिए नेटफ्लिक्स और लगा लीजिए स्पैनिश फिल्में। इनकी फिल्मों में मिलेगा इनके असली लाइफस्टाइल का राज़।
मॉडर्न और ट्रेडिशनल लाइफस्टाइल का एक शानदार नमूना पेश करते हैं, स्पेन के लोग। देखना है तो स्पेन देखो, जीना है तो स्पैनिश लोगों की तरह जियो। खुलके हंसना है तो एक बार स्पेन के सफ़र पर जाना जरूर।