
जब आप प्यार में हों या प्यार में रहना चाहते हैं तो पेरिस से बेहतर और कोई शहर नहीं। चाहे ठंड हो या गर्मी, दिन हो या रात, बरसात हो या धूप, पेरिस अविश्वसनीय रूप से रोमांटिक है और इसे अकेले नहीं बल्कि किसी खास के साथ साझा किया जाना चाहिए।
दुनिया का फैशन कैपिटल

पेरिस फ़्रांस का सबसे बड़ा नगर है और उसकी राजधानी भी। इसे दुनिया के सबसे सुन्दर नगरों में से एक और दुनिया की फ़ैशन और ग्लैमर राजधानी भी माना जाता है। यदि आपको दुनिया के लेटेस्ट और ट्रेंडिंग फैशन को समझना और देखना है, तो घूमने की लिस्ट में पेरिस सबसे ऊपर होना चाहिए। पेरिस की दुकानों में मिलेगा आपको दुनिया भर का फैशनेबल सामान। यदि आप अपने पति या ब्वॉयफ्रेंड के साथ आएं, तो उनको अपने बैंक बैलेंस को बढ़ाने को कहें, क्योंकि आपकी शॉपिंग करने की लालसा, यहाँ आपको रुकने ना देगी।
देखने को क्या है?

यूँ तो इस शहर की गालियां तक आपको एक अलग पहचान से मिलाती हैं, मगर यहाँ के कुछ महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थान हैं, जिन्हे आप देखन न भूलें। यहाँ का लौवर संग्रहालय दुनिया में सबसे अधिक देखा जाने वाला संग्रहालय है। यहाँ का म्यूसिक नेशनल डी’आर्ट मॉर्डेन, यूरोप में आधुनिक और समकालीन कला का सबसे बड़ा संग्रह है। सेन नदी के साथ शहर के केंद्रीय क्षेत्र को यूनेस्को विरासत स्थल के रूप में वर्गीकृत किया गया है, और नॉट्रे डेम कैथेड्रल, सैंट-चैपल, पुर्व यूनिवर्सल प्रदर्शनी ग्रैंड पैलेस और पेटिट पालिसी सहित कई उल्लेखनीय स्मारक शामिल हैं।
एफिल टावर
.jpeg)
यह सूची मे हमेशा सबसे ऊपर रहेगा, चका चौंध रोशनी से सुसज्जित कला का एक मास्टरपीस। चाहे दिन हो, चाहे हो महकती हवाओं में सनी शाम, इसका दार्शनिक दृश्य आपको मनमुग्ध कर देगा। चाहे हों दोस्तों के साथ, या हो परिवार का हस्ता गाता साथ, प्रेमी का हाथों में हो हाथ, तो क्या हो फिर बात, एफिल टावर, हर रूप में रहेगा आपको जीवन भर याद।
सैक्रे कोएर
संगेमरमर की यह अद्भुत इमारत, हर साल लाखों लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसकी दार्शनिक वास्तुकला और इंटीरियर डिज़ाइन, लाजवाब है। इसकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं।
सीन नदी का रोमेंटिक सफ़र

रात के समय हों आप एक क्रूज में या हों एक रोमेंटिक डेट पर अपनी पर्सनल यौट पे, तो सीन नदी का यह नज़ारा, आपकी ज़िन्दगी के उन सुनहरे पलों में कैद हो जाएगा, जो आपको सदैव याद रहेंगे। इन क्रूज़ में शनदार डिनर भी परोसा जाता है, मगर, पेरिस के खान – पान की बात हम करेंगे, अपने अगले ब्लॉग में। अभी तो आप मज़ा लीजिए, अपने साथी या परिवार के साथ बिताने वाले समय का, जो आपका हो सकता है, अगर आप तैयारी शुरू करदें, पेरिस पहुँचने की।
आर्क डी ट्रायंफ

इस मनमोहक नकाशी के स्वरूप से ली गई थी भारत में इंडिया गेट को बनाने की प्रेरणा।
फाउंटेन डे ला कॉनकॉर्ड

ऐसे ही नहीं पेरिस दुनिया भर में मशहूर। यहाँ के अधिकतर चौराहों पर मिलेंगी ऐसे दिलकश नकाशी, खूबसूरत और दिल को छू जाने वाले यह ऐतिहासिक फव्वारे। इनको देखना और सराहना न भूलें, जब जाएं आप अपने पेरिस के सफ़र पर।
चैंप अलीसी
यह समारक है, फ्रांस की क्रांति का। इतिहास की किताबों में पढ़ा होगा आपने। मगर उसको जीवंत महसूस करना चाहते हैं, तो यहाँ हर साल होने वाली परेड का हिस्सा बनें। यह आपको याद दिलाएगी उस समय के फ्रांस के आंदोलन की।
तो इंतज़ार किसका
यदि हो रही है हनीमून की तैयारी, तो क्यों ना पेरिस से करें अपने प्यार भरे सफ़र की शुरुआत। जाना हो फैमिली ट्रिप पर या फिर दोस्तों संग मस्ती का हो प्लान, पेरिस हो सकता है आपके छुट्टियों का वो कभी न भूलने वाला स्थान। या फिर अपने हमसफ़र के साथ जीने हों प्यार के वो पल, जो कहीं ज़िन्दगी की भाग दौड़ में रह गए थे पीछे, तो कर लीजिए, इस इश्क की नगरी में फिर से खुल के जीने और प्यार करने का प्लान।
जहाँ फिज़ाओं में है रोमांस
चलो ले चलूं, तुम्हें प्यार के सफ़र में,
जहाँ खुशबू है चमन में, रोशनी हर दिल में।
इस सफ़र को प्लान करने के लिए, पेरिस पर लिखें बाकी ब्लॉग भी देखें, ताकि कुछ छूट न जाए, आपकी पैकिंग, खाने–पीने, और घूमने के लिस्ट में।