
जी हाँ, हम बात कर रहे हैं, खूबसूरत, साफ, उत्कृष्ट और अविस्मरणीय देश सिंगापुर की। कहने को सिर्फ 780 किलोमीटर वर्ग में फैला ये देश, दुनिया भर से सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आखिर क्यों ना हो, यहाँ आपको मिलता है, हर उम्र और देश के लोगों के लिए कुछ खास और अपना सा अहसास। यहाँ चाइना टाउन भी है और लिटिल इंडिया भी। यहाँ आपको हर धर्म के लोग मिलेंगे मगर धर्म नहीं अपने कर्म से पहचाने जाएंगे।
किसी हाल में छूटे ना यह सफर
खुशबू और चकाचौंध से भरी ये नगरी, आपका अपनी आकर्षक इमारतों, स्वादिष्ट व्यंजनों और उड़न खटोले से तेज, वक्त पर चलने वाले सरकारी ट्रांसपोर्ट से स्वागत करती है। बस हो या ट्रेन, अपने एक एक सेकंड का रखते हैं हिसाब। मैंने तो कभी इसे एक सेकंड भी लेट नहीं पाया। सोचिए मत, आपको दुबारा आने के लिए भी मजबूर कर सकता है। ऐसा है यह देश।
क्या कर लिया फ़ैसला – ज़रा यह तो पढ़िए
वैसे तो हर गली और नुकड़ खास हैं यहाँ, मगर फिर भी बताते हैं आपको इस सपनों की दुनिया के कुछ खास अंश। सर्दी हो या गर्मी, आपको ख्याल भी नहीं आएगा इसका, क्योंकि हर सवारी है वातानुकूलित। शॉपिंग के लिए हैं, भरी हुई मार्केट, जहाँ आप सस्ते से सस्ता और महंगे से मंहगा खरीद सकते हैं। शॉपिंग सूची कभी और, अभी दिखाते हैं आपको जीवन भर न भूलने वाले और पहले कभी न देखे हुए सिंगापुर के आकर्षणों को।
ऑर्चर्ड रोड

शुरआत करते हैं, सिंगापुर के बीचो बीच बसे ऊँचे, शानदार, बहु मंजिली इमारतों में सजे, शॉपिंग और होटल्स के अद्भुत संगम से। यहाँ कर सकते हैं आप, डिज़ाइनर कपड़ों की शॉपिंग।
जनावरों और पक्षियों के बीच

सिंगापुर एक अनोखा बिना पिंजरे वाला चिड़ियाघर है, जहाँ आपको दिखाया जाता है, जानवरों के उनके घर में रहने का बेहतरीन नज़ारा। साथ ही देखना न भूलें, नाइट सफारी, जिसमें दिखाते हैं कभी न महसूस किया हुआ, रात में दुनिया भर से लाए हुए जानवरों का नज़ारा।
देखना कहीं जानवरो को देखते हुए, जुरोंग बर्ड पार्क जाना न जाएं भूल। जहाँ आपको मिलेंगे कुछ खास पक्षी और फलामिंगो भी। तो मन में लड्डू फूटे। जनाब अभी तो हुई है शुरवात, आगे-आगे देखें सिंगापुर में मिलता है क्या?
सेंटोसा आइलैंड

मानव सोच का विशाल नमूना है सेंटोसा आइलैंड। मगर इसके बारे पढ़िए एक खास ब्लॉग में। क्योंकि यह इतना विशाल है, कि उसे इस छोटे से पन्ने में दिखाना मुमकिन नहीं।
मरीना बे सैंड : कुछ खास हैं ये सब

मरीना बे सैंड, यह है, एक विशाल शिप नुमा आकर्षण जिसे देखना न भूलें। हो सके तो इस होटल में एक दिन जरूर रहें। महंगा हैं ये मगर इस में सब है, जिसकी आप कल्पना करते हो अपने सपनों में। तीन इमारतों के ऊपर टिका यह कश्ती नुमा रेस्टोरेंट और बार, जिसमें है स्विमिंग पूल भी। जरा सोचिए तो इतनी ऊंचाई पर हो स्विमिंग पूल और उससे दिखता सारा सिंगापुर।
गार्डेंस बाय द बे (Gardens By the Bay)

यह अद्भुत मानव द्वारा बनाया विशाल पेड़ों का झुंड, जिसे देखने आते हैं लाखो लोग। लाइट एंड साउंड शो तो दूसरी ही दुनिया में ले जाता है आपको। यही नहीं शीशे से बना दो इमारतों में सजा यह बॉटेनिकल गार्डन, जो दुनिया में कहीं नहीं मिलेगा। खूबसूरत डिजाइन, रंग बिरंगे फूलों और पौधों से सजा यह इंडोर गार्डन, याद कराता है हमको, कि दुनिया कितनी हसीन है। इसे तो यूनेस्को ने विश्व धरोहर में भी शमिल किया है।
मर्लिन स्टेच्यू

सिंगापुर की शान, आधा शेर और आधा मछली के रूप में बना यह स्टेच्यू। इसके 8.6 मीटर विशाल मुंह से पानी के निकलने का स्वरूप मिलता है, वन फुलर्टन के एक पार्क में आपको।
सिंगापुर फ्लायर

छोटे से गोल झूले में घूमने में लगता है डर, मगर सोचिए 165 मीटर लंबे इस झूले में घूमने का आनंद कितना खास होगा। मगर, घबराइए नहीं, इसमें हैं, 28 कमरे जितने कैप्सूल, जिसमें एक साथ 28 लोग आराम से आ सकते हैं, और ये एक चक्कर लगाता है, तकरीबन 30 मिनट में। हमें तो बहुत मजा आया यहाँ। क्या आप चलेंगे यहाँ?
साइकिल रूट

जड़ों को पहचानना चाहते हैं आप, तो फिटनेस के साथ–साथ कर लीजिए साइकिल पर सिंगापुर के दर्शन। टूरिस्ट गाइड के साथ या खुद भी गूगल गाइड के साथ, आप घूम सकते हैं और आनंद ले सकते हैं, इस छोटे मगर, दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाने वाले इस शहर या कहें देश का साइकिल पर सफर।
तो चलें फिर
बहुत कुछ है यहाँ, अभी तो बस शुरुआत है। पढ़िए और भी सिंगापुर के बारे में। यहाँ का खाना, लोगो के रिवाज़ और सबसे खास सेंटोसा आइलैंड। मुजेसे तो रुका नहीं जा रहा, क्या आप रोक पा रहे हैं खुद को, बताइएगा जरूर, कॉमेंट सेक्शन में हमें।